आलोक नाथ की मानहानि पर विंता का जवाबी हमला
मुंबई: आलोक नाथ ने कुछ दिन पहले विंता नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। अब इसके जवाब में विंता की ओर से बुधवार को आलोक नाथ के खिलाफ ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उनकी इस शिकायत को पुलिस ने स्वीकार भी कर लिया है।
बाद में विंता नंदा ने मीडिया को बताया कि आलोक नाथ द्वारा दर्ज किए गए मामले के संबंध में नोटिस उन्हें मंगलवार रात को मिला था। उनकी लीगल टीम ने इसका जवाब तैयार करने के लिए रातभर काम किया, जिसके बाद बुधवार को आलोक नाथ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
इससे पहले आलोक नाथ द्वारा केस दर्ज करवाने के बाद विंता नंदा की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया था। उनकी वकील ने विंता का पक्ष रखते हुए बताया था, 'मेरी क्लाइंट किसी भी तरह की धमकी या मानहानि के मुकदमे, जो मामले को टालने और लंबा खींचने के इरादे से फाइल किया गया है, उससे डरने वाली नहीं हैं।' बता दें कि, आलोक नाथ ने विंता नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए खुद पर लगे यौन शोषण व रेप के आरोपों से साफ इनकार किया है। साथ ही उन्होंने विंता से लिखित में माफी और एक रुपया मुआवजे की भी मांग की है।
मुंबई: एक चैरिटेबल ट्रस्ट ने बंबई उच्च न्यायालय से मांग की है कि ‘मी टू’ मुहिम के तहत सोशल मीडिया पर सामने आ रहे, कार्य स्थलों पर हुए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की प्रारंभिक जांच कराई जाए। नरसीमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दायर अर्जी में महाराष्ट्र सरकार और पुलिस को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि वे ‘मी टू’ मुहिम के तहत सोशल मीडिया पर सामने आ रहे आरोपों की जांच कराएं। वकील सनी पुनमिया के जरिए ट्रस्ट ने यह अर्जी दायर की है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की एक पीठ से अनुरोध किया जाएगा कि वह इस पर जल्द सुनवाई करे। याचिका पर इस हफ्ते के अंत में सुनवाई होने की संभावना है। इसमें राज्य सरकार, पुलिस, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया सहित कई अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। विंता नंदा बुधवार को आलोक नाथ के खिलाफ ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचीं।
क्या है मामला
विंता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया है। इसमें उन्होंने लिखा था, 'एक बार मुझे इस शख्स के घर एक पार्टी में बुलाया गया। उसकी वाइफ (जो कि मेरी खास दोस्त थी) शहर से बाहर थी। हम सभी दोस्तों का मिलना आम था, तो ऐसा कुछ हमने सोचा भी नहीं, लेकिन जैसे ही शाम होने लगी, मेरे ड्रिंक्स में कुछ मिला दिया गया और मुझे अजीब सा महसूस होने लगा।
