एकता कौल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- जल्दी आओ और मुझे ले जाओ, 15 सितम्बर को होगी एकता और सुमित व्यास की शादी

बॉलीवुड डेस्क. टीवी एक्ट्रेस एकता कौल को अपनी शादी का बेसब्री से इंतजार है। एकता की यही बेसब्री उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी नजर आई। एकता ने हाल ही में सुमित व्यास के साथ कुछ फोटोज अपलोड किए हैं, जिनके साथ एकता ने कैप्शन लिखा है- "डियर बेस्ट फ्रैंड, तुम्हारा इंतजार कर रही हूं, जल्दी आओ और मुझे ले जाओ... 15 दिन और"। इस कैप्शन में एकता ने तेरी मेरी शादी को हैश टैग किया है।  15 सितम्बर को है दोनों की शादी :एकता और सुमित व्यास की शादी 15 सितम्बर को जम्मू होनी है। दोनों की शादी की तैयारियां भी चल रही हैं। इसी बीच एकता ने सुमित के लिए अपने इंतजार को इन फोटोग्राफ्स के साथ बयां किया है।

- एकता के शेयर किए फोटोज में सुमित और उनके नाम का इनिशियल अल्फाबेट लगा बुके, फनी मोमेंट वाले पिक्चर्स भी हैं।

भव्य लेकिन निजी होगी सेरेमनी :सुमित ने कहा- हमने एक भव्य शादी का प्लान किया है। लेकिन यह बहुत निजी रहेगी। सुमित और एकता की मुलाकात एक शो के प्राेमो शूट के दौरान हुई थी। इसके बाद क्रिकेट के रियलटी शो में एकता और सुमित साथ नजर आए थे। दोनों एक साल से डेट कर रहे हैं।

- एकता का परिवार जम्मू में रहता है। इसलिए दोनों की शादी मुंबई की जगह जम्मू में ही होगी। शादी के सारे फंक्शन कश्मीरी रिवाज के अनुसार होंगे।

एकता बोली- मैंने कभी न नहीं कहा :एक अखबार को दिए इंटरव्यू में एकता कौल ने बताया कि सुमित उन्हें प्रपोज करने से पहले उनके माता-पिता से मिलने जम्मू भी आए थे। मुझे यह नहीं मालूम सुमित को यह क्याें लगा कि मैं तुरंत हां नहीं करुंगी। जबकि मैंने सुमित को कभी न कहा ही नहीं।

- एकता ने आगे बताया कि सुमित बेहद अच्छे इंसान हैं। वह कभी आपा नहीं खाेते और मेहनती भी बहुत हैं। यही कारण है कि मैं उनकी तरफ आकर्षित हुई।