मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में महिला ने की आत्महत्या, ठाणे में जबरन वसूली के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

मुंबई : मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में एक ऊंची इमारत से कूदकद एक पच्चीस वर्षीय महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार की देर रात डीएनए नगर थाना क्षेत्र में हुई।  पुलिस अधिकारी ने बताया, महिला इमारत की आठवीं मंजिल से कूदी और वहां खडी एक कार के ऊपर जा गिरी। परिसर के चौकीदार ने निवासियों और पुलिस को सूचना दी। एक नजदीकी अस्पताल में पहुंचने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि डीएन नगर पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।