पुजारी पर हमला करने वाला गिरफ्तार
ठाणे, ठाणे शहर के एक आश्रम में एक पुजारी पर चाकू से हमला करने के आरोप में 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रेट्र के मुताबिक, श्रीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील शाइन ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर शहर के रामनगर इलाके में स्थित आश्रम में हुई। नशे की हालत में आरोपित ने 63 वर्षीय पुजारी पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। हमले में पुजारी बाल-बाल बच गए। अधिकारी ने कहा कि उस समय आश्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने आरोपित से चाकू छीन लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे में था और उसने आश्रम पर पथराव किया। पुजारी ने जब उससे इस बारे में पूछा तो उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) और भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पालघर में साल 2020 में साधुओं की निर्मम हत्या के बाद नांदेड़ में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया था। यह मामला घटना नादेंड़ के उमरी तालुका का है, जहां साधु की हत्या की वारदात हुई। पुलिस को आश्रम से थोड़ी दूर पर एक शव मिला। नांदेड़ पुलिस अधीक्षक विजयकुमार ने कहा कि नांदेड़ के उमरी में एक साधु का शव उनके आश्रम में मिला।
इससे पहले पालघर में लोगों की भीड़ ने चोर होने के शक में तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें से दो साधु थे। यह घटना उस समय हुई थी, जब ये लोग मुंबई के कांदीवली से कार में सवार होकर गुजरात के सूरत जा रहे थे। यह वारदात 17 अप्रैल की है। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
