म्यांमार में ५०० आईटी प्रोेफेशनल्स बंधक, काम न करने पर दिए जाते हैं बिजली के झटके!

मुंबई, म्यांमार में लगभग ५०० भारतीयों को बंधक बनाकर रखा गया है। ये सभी आईटी प्रोेफेशनल्स हैं और इनसे दिन-रात सायबर क्राइम कराया जा रहा है। इतना ही नहीं काम में कोताही बरतने पर इन्हें यातनाएं भी दीं जा रही हैं। इन सभी लोगों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाया गया और अब चीन फौजी की मदद से इनका इस्तेमाल डिजिटल फ्रॉड के लिए कर रहा है। भारत सरकार अलग-अलग माध्यमों के जरिए इन्हें छुड़ाने की कोशिशें कर रही है। विदेश मंत्रालय की मदद से अब तक ३० से अधिक भारतीयों को छुड़ाया जा चुका है। विदेश मंत्रालय ने २३ सितंबर को कहा था कि म्यांमार में नौकरी में फंसाने के रैकेट में शामिल चार कंपनियों की पहचान की गई है। विदेश मंत्रालय भारतीयों को बचाने के प्रयास में लगा हुआ है और अब तक ३२ आईटी कर्मचारी को वापस लाने में सफलता हासिल हुई है।