मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, मुंबई पुलिस अपराध शाखा के सहायक आयुक्त श्री सुहास वारके, अप्पर पुलिस आयुक्त वीरेश प्रभु, माननीय पुलिस उपायुक्त अमली पदार्थ विरोधी कक्ष श्री दत्ता नालावडे व सहायक पुलिस आयुक्त श्री सांवलाराम आगवाने के मार्गदर्शन में मुंबई की आजाद मैदान पुलिस स्टेशन अंतर्गत दो व्यक्तियों को अमली पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजाद मैदान पुलिस की अपराध शाखा ने दिनांक 12 सितंबर 2022 को एलबीएस रोड घाटकोपर पश्चिम से दो व्यक्तियों को 30 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है वही दूसरे आरोपी को मुंब्रा के शिलफाटा रोड से गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 100 ग्राम से ज्यादा एमडी बरामद की गई। इस नशीले पदार्थ की कीमत 25 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
आरोपी मुंब्रा के बताए जा रहे हैं आरोपियों पर धारा 166 / 2022 भारतीय दंड विधान की धारा 8 क, 22क व 29 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं दूसरी घटना में घाटकोपर पुलिस ने दिनांक 12 सितंबर 2022 को कल ही ना गांव सांताक्रुज पूर्व से एक अफ्रीकन व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास से 90 ग्राम एमडी में फैक्ट्री बरामद की गई जिसकी कीमत ₹18,00,000 लाख बताई जा रही है।