मलेरिया डेंगू के मरीज में गिरावट, नहीं घट रहा गैस्ट्रो मरीज का प्रमाण

मुंबई। बरसात थमने के बाद अब बरसाती बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी गिरावट होने लगी है। अगस्त महीने तक मलेरिया, डेंगू और गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल हो रहा था जो पिछले 20 दिनों से बारिश के प्रमाण कम होने के बाद बरसाती मरीजों की संख्या में भी गिरावट दिखने लगी है।   पिछले  सप्ताह भर में मलेरिया के 89 और डेंगू के 29 मरीज मिले है जबकि गैस्ट्रो के 38 मरीज मिले है।गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या में अभी तक कोई कमी होती नही नजर आ रही है।
उल्लेखनीय है कि इस साल मानसून कुछ दिनों के लिए अधिक रहा। जून महीने में बारिश कम थी  जिससे मुंबई में पानी की कटौती की शुरआत हो गई थी। लेकिन जुलाई की शुरुआत होते ही भारी बारिश होने लगी जिससे पानी कटौती तो दूर हो गई लेकिन बरसाती बीमारियो के मरीज बढ़ने लगे। बारिश के दौरान दूषित पानी सप्लाई होने से गैस्ट्रो मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी । जो अब तक जारी है । पिछले एक सप्ताह में भी जहा मलेरिया और डेंगू के मरीजों में कमी आई वही गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या में अभी भी बढ़ोत्तरी जारी है । इस एक सप्ताह में भी 38 मरीज गैस्ट्रो के पाए गए जबकि मलेरिया के 89 और डेंगू से 29 मरीज पाए गए। अगस्त महीने में मलेरिया के 736 ,स्वाइन फ्लू के 183 , डेंगू के 147 ओर लेप्टो के 61 मरीज मिले थे ।जबकि पिछले एक सप्ताह में मलेरिया के 89 ,डेंगू के 29 गैस्ट्रो के 38 , लेप्टो 6 और पीलिया के 4 मरीज पाए गए है ।