मुंबई : हवाई अड्डा सर्वश्रेष्ठ घोषित
मुंबई : जीवीके-एमआईएएल के प्रबंधन में संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) को स्काई ट्रैक्स ने भारत और मध्य एशिया में कर्मचारियों के तहत सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा घोषित किया है.
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से CSMIA अपने यात्रियों को आनंदमयी यात्रा के लिए हर तरह की सुविधाएं प्रदान करता रहा है. खासकर अपने आदर्श वाक्य “अतिथि देवो भव” के तहत यात्रियों को सम्मान देता है. यह पुरस्कार बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने और अपने यात्रियों के लिए सर्वोत्तम सेवा देने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को दिया गया है.
विमानन उद्योग क्षेत्र में स्काईट्रैक्स को विश्व स्तर पर हवाई अड्डा पुरस्कारों के लिए एक गुणवत्तापूर्ण बेंचमार्क के रूप में माना जाता है, जो 550 से अधिक पासपोर्ट पर ग्राहक सेवा और सुविधाओं का आकलन करता है.
