मुंबई : 51 लाख का गुटखा जब्त, 2 गिरफ्तार

मुंबई : क्राइम ब्रांच ने गुटखा की एक बड़ी खेप पकड़ी है. इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. क्राइम ब्रांच ने एक ट्रक से 51 लाख 65 हजार 750 रुपए मूल्य का गुटखा बरामद किया. क्राइम ब्रांच युनिट-11 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढाव को गुप्त सूचना मिली कि कांदिवली (प.) के एसजी रोड स्थित हिंदुस्तान नाका के पास ट्रक से गुटखा की बड़ी खेप आने वाली है. पुलिस उपायुक्त अकबर पठान  के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच युनिट-11 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढाव, पुलिस निरीक्षक सलील भोसले, सहायक पुलिस निरीक्षक शरद झिने, नितीन उत्तेकर, विशाल पाटिल, सिपाही राकेश लोटणकर और सरीका कदम की टीम ने ट्रैप लगाकर हिंदुस्तान नाका के पास एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा. उसके सामने कांच पर अत्यावश्यक सेवा लिखा हुआ था. जब ट्रक की तलाशी ली गयी, तो उसमें से 51 लाख 65 हजार 750 रुपए मूल्य का गुटखा बरामद हुआ. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.