मुंबई : पुलिस का धारावी में फ्लैग मार्च
मुंबई : एशिया की सबसे घनी आबादी वाली झोपड़पट्टी धारावी सबसे अधिक कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही है. हर रोज यहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे है. इस पूरे इलाके को सील किया गया है. मुंबई पुलिस ने धारावी में अब तक का सबसे बड़ा फ्लैग मार्च किया. इस फ्लैग मार्च में खुद मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह शामिल हुए और पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया.
धारावी में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. धारावी और शाहू नगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत पुलिसकर्मी काफी डरे हुए हैं. पुलिसकर्मी इलाके में गश्त करने से भी कतराते है. सोमवार को मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कोरोना ग्रस्त इलाके में अपने दलबल के साथ फ्लैग मार्च किया. पुलिस आयुक्त सिंह ने पुलिसकर्मियों की हौसला आफजाई करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की.
