मुंबई : गरीबों को राशन वितरित

मुंबई : धार्मिक संस्था शिवशिवा जनकल्याण प्रतिष्ठान ने लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों को राशन वितरित किया, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया. संस्था अध्यक्ष श्याम शीतला प्रसाद दुबे ने कहा कि कि लॉकडाउन की वजह से अंधेरी, जोगेश्वरी, साकीनाका, वर्सोवा, विलेपारले आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर,ऑटो वाले, टैक्सी चालक प्रभावित हैं. इन गरीबों के समक्ष भोजन व राशन का संकट उत्पन्न हो गया है. ऐसी दशा में हमने निर्णय लिया कि इन प्रभावित लोगों को राशन वितरित कर उनकी मदद की जाए. इस नेक कार्य में पं. विजय मिश्र महाराज, पंकज सोनी,संदीप तिवारी, भीम शंकर तिवारी, सत्यदेव शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, वीर बहादुर प्रजापति सहित संस्था के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सराहनीय योगदान दिया.