कल्याण : केबल ऑपरेटर के बहाने घर से मोबाइल चोरी
कल्याण : केबल ऑपरेटर के बहाने घर में घुसकर मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. डोंबिवली पूर्व स्थित म्हात्रे नगर, राजाजी पथ की रहने वाले लता नारायण (40) ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाया है कि सोमवार की शाम को एक 25 से 30 साल का युवक घर आया और बोला कि केबल की नई स्कीम आई है, आप अपना केबल का बिल दिखाइए. जैसे ही लता बिल लेने के लिए घर के अंदर गई, उसी दरम्यान सोफे पर रखे 2 मोबाइल लेकर युवक चलता बना. लता की शिकायत पर डोंबिवली रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है.
