दो घंटे बंद रहा रेलवे गेट, हाईवे पर लगा जाम
हरदा | इंदौर- बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर स्थित रेलवे गेट मंगलवार सुबह दो घंटे बंद रहा। इस कारण गेट के दोनों ओर हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रेनों की लगातार आवाजाही की वजह से बार-बार रेलवे गेट बंद होता रहा। इसी बीच इंदौर से नागपुर जाने वाले भारी वाहनों के पहिए थम गए। इस वजह से शहर में रेलवे गेट से पेट्रोल पंप चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई। गेट के दूसरी ओर फाइल वार्ड तक वाहनों की लाइन लग गई। इससे लोगों को परेशानी हुई।
