ठाणे में ८८ प्रतिशत बढ़ी प्रॉपर्टी खरीददारों की संख्या
ठाणे, ठाणे शहर के विकास से खुश होकर नागरिकों ने ठाणे शहर में खरीददारी शुरू की है। एक सर्वे के अनुसार पिछले ६ वर्षों में ठाणे शहर में प्रॉपर्टी खरीददारों की संख्या में ८८ प्रतिशत वृद्धि हुई है। सर्वे करनेवाली संस्था के अनुसार शहर का विकास ही लोगों को ठाणे में प्रॉपर्टी खरीदने को आकर्षित कर रहा है। बता दें कि ठाणे शहर का विकास तेजी से हो रहा है। कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू हैं, जो आनेवाले वर्षों में पूर्ण कर ली जाएंगी। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कारण ठाणे, मुंबई और अन्य शहर परस्पर जुड़ जाएंगे। नाइट प्रैंष्ठक व गोदरेज प्रॉपर्टी के सर्वे अनुसार पिछले ६ वर्षों में मुंबई और अन्य शहरों के नागरिकों ने ठाणे शहर में प्रॉपर्टी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। ६ वर्ष पहले ठाणे शहर में प्रॉपर्टी खरीदनेवालों की तुलना में अब प्रॉपटी खरीदनेवालों की संख्या में ८८ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
इन सुविधाओं ने किया आकर्षित
महाराष्ट्र के अन्य प्रमुख शहरों से इसकी नजदीकी, कनेक्टिविटी की सुविधा और आधुनिक मेडिकल और शिक्षण संस्थाओं के होने की वजह से ठाणे एक्सटेंशन का क्षेत्र मकान खरीदनेवालों को काफी पसंद आ रहा है। ठाणे-डोंबिविली का पुल यात्रियों के लिए वरदान बनेगा, जिससे उनका मानकोली से डोंबिवली तक सफर का समय घटकर सिर्फ पांच मिनट रह जाएगा। इसके साथ ही विरार-अलीबाग कॉरिडोर प्रोजेक्ट से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा। ८ लेन का यह १२६ मीटर लंबा कॉरिडोर कई प्रमुख इलाकों जैसे विरार, पनवेल, भिवंडी, कल्याण, पेण, उरन, अलीबाग को जोड़ेगा। इसके साथ ही यह इलाका मुंबई-नासिक हाइवे के नजदीक स्थित है, जिससे मुंबई के पास स्थित शहरों में लोग आसानी से आ-जा सकते हैं। यहां से पुणे, नासिक, गोवा और अमदाबाद पहुंचना भी काफी आसान हो जाएगा।
