यूथ कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता दंग
७ अप्रैल को हुए युवा सम्मलेन कार्यक्रम में संजय निरूपम से युवा (यूथ) कार्यकर्ता नाराज़।
मुंबई :सूत्रों से
मिली जानकारी के अनुसार ०७ अप्रैल २०१९ शाम ८ बजे से युवा सम्मलेन कार्यक्रम चित्रकूट
मैदान, ४ बँगला, अँधेरी पश्चिम में रखा गया था। कार्यक्रम में आये सभी युवा कार्यकर्ता
दंग रह गए जब इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष युथ कांग्रेस के केशवचन यादव और हाल ही में बने मुंबई अध्यक्ष
मिलिंद देओरा की फोटो बैनर से नदारद थी। जिस के चलते यूथ कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता
बहुत नाराज़ दिखे। यूथ कार्यकर्ता का कहना था
की, मुंबई अध्यक्ष रहे संजय निरुपम ने अपने कार्यकाल में कार्यकर्ताओं का ख्याल नहीं
रक्खा जिस के चलते आय दिन सोशल मीडिया पर संजय निरुपम को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता
टिपणी करने लगे हैं और कुछ कार्यकर्ता जो सालो से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे, वो
कांग्रेस छोड़ दूसरी पार्टियों से संयुक्त साधा। जब बात कांग्रेस के हाई कमांड तक पोहोंची
तो तत्काल संजय निरुपम को कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष पद से निकाल मिलिंद देओरा को मुंबई
अध्यक्ष बनाया गया।
संवादाता, मज़हर खान
