भारत के PNB बैंक को लूट नीरव मोदी लंदन में बसा

भारत का भगोड़ा जीता है लंदन में आलिशान ज़िन्दगी भेस बदल के, पहनता है लाखों के जैकेट 

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) को इंग्लैंड के लंदन में देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार लंदन के वेस्ट एन्ड नामक (WEST END) जगह पर उसे पिंक शर्ट, ब्लैक लेदर जैकेट पहने एक पत्रकार ने देखा और उसने नीरव मोदी का  वीडियो बना शुरू किया। वीडियो में साफ़ तौर पर दिख रहा है की नीरव मोदी ने सफेद दाढ़ी और मूंछों रख ली है ताके उसे कोई पहचान सके ।अं उस ग्रेजी अखबार के पत्रकार ने नीरव मोदी को लंदन की सड़कों पर सरेआम देखा और बार-बार PNB घोटालों से जुड़े सवाल पूछे। लेकिन नीरव मोदी ने हर बार सिर्फ नो कमेंट्स (NO COMMENTS) कहकर सवालों को टाल दिया और निकल गया। जब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया तोह उसके साफ़ तौर पर दिखाई दिया की नीरव मोदी ने कितनी महंगी जैकेट पहनी है यह चर्चा सोशल मीडिया में ज़ोर शोर से चलने लगी है।

 उसने कोई आम लेदर जैकेट नहीं पहनी थी बल्कि खास लेदर से बनी जैकेट, जिसकी कीमत १० हज़ार पाउंड ( लाख, ११ हज़ार भारती मुद्रा) बताई जा रही है। वीडियो में एक एक और चीज़ देखने मिली के नीरव मोदी पहले से काफी मोटा हो गया है। अपने आप की पहचान गुप्त रखने  के लिए उसने चोरों की तरह अपनी वेशभूसा बदल दी है।

 हाल ही में वहीं, हाल ही में महाराष्ट्र में पीएनबी (PNB ) बैंक से १४,००० करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले नीरव मोदी के रायगढ़ के अलीबाग में स्थित बंगले को डायनामाइट से ढहा दिया गया। मोदी के बंगले को गिराने के लिए खंभों में डायनामाइट भी लगाया गया।

सीबीआई ने इंटरपोल से फरार अरबपति ज्वैलर नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहा है। रेड नोटिस एक व्यक्तिगत लंबित प्रत्यर्पण का पता लगाने और अनंतिम रूप से गिरफ्तार करने का अनुरोध है।