पत्नी की ख्वाहिशों से पति हुआ परेशान, फांसी लगाकर दे दी जान
पिंपरी-चिंचवड : पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी की थी। इस मामले में अब चिखली पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पिंपरी-चिंचवड में रहने वाले जय तेलवानी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद उसकी पत्नी तृप्ती तेलवानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एबीपी माझा की खबर के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को जय तेलवानी ने खुदकुशी की थी। जिसके बाद जय के परिवार वालों ने उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी तृप्ती से परेशान होकर ही जय ने खुदकुशी की पुलिस शिकायत में ऐसा आरोप लगाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की कड़ी जांच करते हुई तृप्ती को गिरफ्तार किया।
जय तेलवानी के परिवार वालों को शिकायत के अनुसार, 'तृप्ती को ऐशो आराम के लिए पैसे खर्च करने की आदत जड़ कर गई थी। जिसके लिए जय को कर्ज तक लेना पड़ा था। अगर तृप्ती को पैसे नही मिलते तो वह जय को गंदी गालियां दिया करती थी, कभी-कभी तो वह जय को मारती भी थी। साथ ही पति को आत्महत्या करने की धमकी देती थी।
कुछ दिन पहले तो तृप्ती ने एक चौंकाने वाली चीज की थी। उसने जय का एक वीडियो (जिसमें किसी दूसरे का आवाज दिया हुआ था) बनाया, यह वीडियो वह जय के दोस्तों को दिखाती थी और कहती थी कि जय को कैंसर हुआ है। उसने यह वीडियो अपने कई दोस्तों को भी दिखाया था।'
पिंपरी-चिंचवड : पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी की थी। इस मामले में अब चिखली पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पिंपरी-चिंचवड में रहने वाले जय तेलवानी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद उसकी पत्नी तृप्ती तेलवानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एबीपी माझा की खबर के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को जय तेलवानी ने खुदकुशी की थी। जिसके बाद जय के परिवार वालों ने उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी तृप्ती से परेशान होकर ही जय ने खुदकुशी की पुलिस शिकायत में ऐसा आरोप लगाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की कड़ी जांच करते हुई तृप्ती को गिरफ्तार किया।
जय तेलवानी के परिवार वालों को शिकायत के अनुसार, 'तृप्ती को ऐशो आराम के लिए पैसे खर्च करने की आदत जड़ कर गई थी। जिसके लिए जय को कर्ज तक लेना पड़ा था। अगर तृप्ती को पैसे नही मिलते तो वह जय को गंदी गालियां दिया करती थी, कभी-कभी तो वह जय को मारती भी थी। साथ ही पति को आत्महत्या करने की धमकी देती थी।
कुछ दिन पहले तो तृप्ती ने एक चौंकाने वाली चीज की थी। उसने जय का एक वीडियो (जिसमें किसी दूसरे का आवाज दिया हुआ था) बनाया, यह वीडियो वह जय के दोस्तों को दिखाती थी और कहती थी कि जय को कैंसर हुआ है। उसने यह वीडियो अपने कई दोस्तों को भी दिखाया था।'
पुलिस की दी हुई जानकारी के अनुसार, किशन और उसकी पत्नी जिस घर में रहते थे वह घर मृतक के नाम पर था और इसी वजह से उसकी पत्नी उससे हमेशा झगड़ा करती थी। महिला चाहती थी कि घर उसके नाम पर हो जाए। इसी मानसिक उत्पीड़न से थक कर किशन ने अपने ही घर में फांसी लगा खुदकुशी कर ली।
