ऐश्वर्या का होगा तलाक!
लालू यादव के बेटे तेजप्रताप ने पटना अदालत में दी अर्जी
पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव की शादी को अभी पांच महीने ही हुए हैं. बता दें कि ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप यादव की शादी की खबरों ने कई दिनों तक मीडिया में सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन मीडिया में आ रही ताजा खबरों के मुताबिक, तेजप्रताप अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते और उन्होंने उनसे तलाक लेने का मन बना लिया है. इसके लिए तेजप्रताप ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है. तेज प्रताप ने अपनी इस याचिका में कहा है कि वह ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना नहीं चाहते हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालू यादव के घर में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. पहले दोनों भाइयों के बीच लड़ाई की खबरें आ रही थीं और अब खबर है कि तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग होने का मन बना लिया है. इसके लिए उनहोंने सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है. बता दें कि तेज प्रताप यादव 13 (1) (1a) हिन्दु मैरेज एक्ट के तहत तलाक के लिए अर्जी दे दी है.
